ब्रेकिंग न्यूज़

IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाला शाहरुख गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

03-Mar-2020 12:52 PM

DELHI: सीएए और एनआरसी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले शाहरूख को दिल्ली पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया है. इसने हिंसा के दौरान पुलिस पर 8 राउंड फायरिंग की थी.

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली से आज गिरफ्तार किया है. शाहरुख ने 24 फरवरी को जाफराबाद में पुलिस जवान पर पिस्टल ताना था और 8 राउंड फायरिंग की थी. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. शाहरुख फायरिंग के बाद पानीपत, कैराना, अमरोहा. बरेली समेत कई जगहों पर छिपता रहा.

आईबी अधिकारी, पुलिसकर्मी समेत हिंसा में अबतक 47 की मौत 

जाफराबाद और मौजपुर इलाके में सीएए विरोधी और समर्थक गुटों के बीच झड़प के बाद दिल्ली में हिंसा भड़क गई थी. इसमें  आईबी अधिकारी, दिल्ली पुलिस के जवान समेत 47 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. करीब 250 से अधिक लोग घायल है. घायलों को अलग-अलग हॉस्पिटलों में इलाज चल रहा है.  हिंसा के दौरान पुलिस की गाड़ियों समेत हजारों गाड़ियों और सैकड़ों दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था.