ब्रेकिंग न्यूज़

मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात

Home / news / दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर चल रहा धरना खत्म, दिनभर के हंगामे के बाद...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर चल रहा धरना खत्म, दिनभर के हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस की मांगे कबूल

05-Nov-2019 10:14 PM

DELHI : दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर दिनभर चला हंगामा खत्म हो गया है। पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपनी मांग पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि 2 नवंबर को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के बाहर पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि पुलिसकर्मी मुख्यालय के सामने ही धरने पर जम गए।

दिल्ली पुलिस के जवानों का धरना खत्म होने के साथ ही पिछले 10 घंटे से जाम ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने अपने जवानों की सभी मांगे मान ली हैं हालांकि दिल्ली पुलिस के जवान अभी भी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हैं।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर आर एस कृष्णा ने प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से आंदोलन खत्म करने की अपील की थी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अपने जवानों को यह भरोसा दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज दिल्ली पुलिस कराएगी साथ ही साथ घायलों को 25 हजार रुपये मुआवजा भी दिया जाएगा। इस पूरे मामले की गंभीरता देखते हुए गृह सचिव अजय भल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उन्होंने पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में अमित शाह को पूरी स्थिति से अवगत कराया है।