मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
10-Aug-2020 10:09 AM
DESK : दिल्ली पुलिस के एक जवान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. मामला रुदड़ोल की है. बताया जा रहा है कि मृतक की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी. अभी उसकी पत्नी मायके में है.
मृतक की पहचना रुदड़ोल निवासी 26 साल से संकेत कुमार के रुप में की गई है. संकेत दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था. शनिवार को ही वह छुट्टी लेकर अपने गांव रुदड़ोल गया था.देर रात मां खाना देने गई तो बेटा फंदे पर लटका मिला. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जां शुरू कर दी है.
मृतक की मां ने बताया कि घर पहुंचते ही संकेत अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में चला गया था.. देर शाम जब मां खाने के लिए बुलाने गईं तो वह किसी से फोन पर बात कर रहा था, मां बिना बुलाए वापस आ गए. दोबारा जब बुलाने गईं तो कमरा अंदर से बंद था. मां ने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था. जिसके बाद अन्य परिजन पहुंचे और संकेत को फंदे से नीचे उतारा तो देखा कि हाथ की नस भी कटी. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ.