ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

दिल्ली-NCR में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, दिन में छाया अंधेरा

14-Mar-2020 04:18 PM

DELHI : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं।दिन में ही अंधेरा छा गया।देश की राजधानी दिल्ली में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई।बारिश से यातायात प्रभावित हुआ।घने बादलों के कारण दोपहर में विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई।


तेज हवा के साथ हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर वालों ठंड का अहसास दिलाया। दिल्ली में मार्च महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री ज्यादा यानि 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक आसमान पर बादल छाए रहेंगे और अधिक बारिश होने का अनुमान है।


राष्ट्रीय राजधानी ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को भी जारी बारिश से कृषि समृद्ध दोनों राज्यों के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इधर बिहार में भी शुक्रवार की शाम से ही लगातार बारिश हो रही है।