ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर

Home / news / दिल्ली NCR में भूकंप के झटके, लॉकडाउन के बीच घरों में बंद लोग...

दिल्ली NCR में भूकंप के झटके, लॉकडाउन के बीच घरों में बंद लोग डरे

12-Apr-2020 05:50 PM

DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली एनसीआर से आ रही है, जहां भूकंप के झटके आए हैं. लोगों ने भूकंप के हल्के झटके दिल्ली और एनसीआर के पूरे इलाके में महसूस किए हैं. नोएडा, गाजियाबाद सहित अन्य इलाकों में भी लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया है. फिलहाल इस भूकंप से किसी प्रकार की कोई हानि की सूचना नहीं है. पूर्वी दिल्ली में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. 


लॉक डाउन के बीच भूकंप के हल्के झटके आने के बाद लोग घरों में ही बंद हैं. हालांकि हल्का झटका महसूस होने के बाद लोग घर से बाहर आना चाहते हैं, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर मौजूदा परिस्थितियों में वह फैसला नहीं ले पा रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में जो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है. हालांकि इसके केंद्र को लेकर अब तक कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. 


भूकंप को लेकर किसी तरह का कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है. हालांकि लोगों को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है. लेकिन इस बीच कोरोना की महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने के लिए कहा जा रहा है. यदि कोई व्यक्ति अपने घर से बाहर मैदान में भी जाने की सोच रहे हैं, तो उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की जरूरत है.