ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Home / news / दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, हरियाणा और पंजाब में भी महसूस किये गए...

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, हरियाणा और पंजाब में भी महसूस किये गए झटके

29-May-2020 09:15 PM

DELHI : इस वक्त राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.  दिल्ली से कुछ ही दूर हरियाणा के रोहतास में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली, नोएडा, हरियाणा और पंजाब के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और दिल्ली से सटे बॉर्डर इलाकों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये हैं. इससे पहले 15 मई को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस भूकंप का केंद्र दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में था. इस भूकंप की तीव्रता 2.2 थी. 15 से पहले 10 मई को 3.4 तीव्रता वाली भूकंप आया था. वहीं 13 अप्रैल को 3.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था. जबकि 14 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई थी. 



भूकंप के लिहाज से दिल्ली को हमेशा संवेदनशील इलाका माना जाता है. भूवैज्ञानिकों ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों को जोन-4 में रखा है. दिल्ली में भूकंप की आशंका वाले इलाकों में यमुना तट के करीबी इलाके शामिल हैं.




news image