सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
06-Nov-2023 04:25 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली-एनसीआर से आ रही है, जहां एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चार दिन में दूसरी बार धरती हिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली के अलावा देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।शाम 4 बजकर 18 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक धरती हिलने से लोग सहम गए हैं और घरों से बाहर निकल गए। चार दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले बीते शुक्रवार की रात नेपाल में आए तेज भूकंप के कारण भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे।
रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल में ही था। इससे पहले नेपाल में शुक्रवार को रात 11:54 मिनट पर आए 6.4 तीव्रता के भूकंप 125 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों घर ध्वस्त हो गए थे, जिससे एक हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।