ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, किसी के हताहत की सूचना नहीं...

दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, किसी के हताहत की सूचना नहीं

05-Jan-2023 08:20 PM

DESK: दिल्ली-एनसीआई और जम्मू-कश्मीर में भूकम्प के झटके महसूस किये गये। भूकम्प के ये झटके गुरुवार की शाम 7 बजकर 57 मिनट पर महसूस हुआ। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत की सूचना नहीं है। भूकम्प की तीव्रता 5.9 बतायी जा रही है। भूकम्प का केंद्र बिंदू अफगानिस्तान था।


नए साल के पांचवे दिन आए इस भूकम्प के झटके से लोगों में दहशत व्याप्त है। हर जगह इसी बात की चर्चा हो रही है। भूकम्प की जानकारी मिलते ही लोग अपने-अपने परिवार वालों का हालचाल जाने के लिए फोन कर रहे है। राहत की बात यह रही कि कुछ समय के लिए आए भूकम्प ने किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया। 


बता दें कि नए साल के पहले दिन भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे। मेघालय के नोंगपोह में पहली जनवरी की रात 11 बजकर 28 मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस किये गये।