Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
14-Feb-2020 09:12 AM
DELHI: दिल्ली मेट्रो में एक युवक ने लड़की के सामने अश्लील हरकत की है. ये वाकया येलो लाइन पर उस वक्त हुआ जब लड़की दिल्ली से गुड़गांव मेट्रो से जा रही थी. मेट्रो में सफर कर रही लड़की के सामने खड़ा होकर एक युवक अश्लील हरकतें करने लगा. लड़की के सामने खड़े युवक ने अपने पैंट की जिप खोल दी और अश्लील एक्टिविटी करने लगा.
लड़की ने बताया कि शाम को वह ऑफिस से घर लौट रही थी तब वो मेट्रो के सातवें कोच के आखिर में लगी टू सीटर वाली सीट पर बैठी थी. वहीं सामने गेट के पास एक लड़का खड़ा था, जो लगातार उसकी तरफ देख रहा था. लड़का पीछे मुड़ा और फिर लड़की के सामने पैंट की जिप खोल दी और अश्लील हरकतें करने लगा. आरोपी ने सामने की तरफ अपना बैग लटका लिया था जिससे किसी को उसकी यह हरकत नजर ना आए.
युवक को अश्लील हरकत करता देख लड़की घबरा गई और उस वक्त किसी से ये बात नहीं बता पाई. लेकिन लड़की ने दिलेरी दिखाते हुए आरोपी युवक की फोटो खींच ली. काफी देर तक अश्लील हरकते करने के बाद आरोपी मेट्रो के दरवाजे की तरफ मुड़कर खड़ा हो गया और फिर दूसरे कोच में चला गया. बाद में पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि पुलिस पहले एफआईआर दर्ज करने से आनाकानी करती रही लेकिन महिला हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद पुलिस हरकत में आई और यौन उत्पीड़न के तहत केस दर्ज कर लिया.