ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / झारखंड में भद्द पिटी तो क्या हुआ, अब दिल्ली में नीतीश मॉडल दिखायेगी...

झारखंड में भद्द पिटी तो क्या हुआ, अब दिल्ली में नीतीश मॉडल दिखायेगी जदयू, विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी पार्टी

07-Jan-2020 04:26 PM

PATNA: झारखंड के विधानसभा चुनाव में नीतीश मॉडल पर चुनाव लड़कर औंधे मुंह गिरा जदयू अब दिल्ली के वोटरों को नीतीश मॉडल दिखायेगा. जदयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है. दिल्ली चुनाव के लिए प्रभारी बनाये गये जदयू नेता और मंत्री संजय झा उम्मीदवारों की तलाश में जुट गये हैं.

दो दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जदयू

जदयू सूत्रों के मुताबिक पार्टी दिल्ली में तकरीबन दो दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. जदयू का जोर उन सीटों पर होगा जहां बिहारियों की संख्या अच्छी खासी है. पार्टी की कमान बिहार सरकार के मंत्री संजय झा को सौंपी गयी है. संजय झा उम्मीदवारों की तलाश में लगे हैं. ये दीगर बात है कि अब तक कोई कद्दावर उम्मीदवार जदयू के टिकट से चुनाव लडने का इच्छुक नजर नहीं आ रहा है.

नीतीश मॉडल पर भरोसा

दिल्ली चुनाव के लिए जदयू  के प्रभारी संजय झा के मुताबिक उनकी पार्टी के पास कई चुनावी मुद्दे हैं. नीतीश कुमार ने बिहार के आधे से ज्यादा घरों तक नल के जरिये पीने का पानी पहुंचा दिया है, इस साल के अंत तक सभी घरों तक नल का जल पहुंच जायेगा. लेकिन दिल्ली के सभी लोगों को नल का जल नहीं मिला. दिल्ली की केजरीवाल सरकार शुद्ध पानी देने में भी विफल रही. इसके अलावा दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों की उपेक्षा, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा जैसे मुद्दे उठाकर भी उनकी पार्टी लोगों से वोट मांगेगी.

क्या दिल्ली में भी पिटेगी भद्द

वैसे बिहार के बाहर चुनाव लड़ने का नीतीश का हर प्रयोग बुरी तरह फेल हुआ है. दिल्ली  में भी नीतीश कुमार अपनी पार्टी को विधानसभा से लेकर MCD का चुनाव लड़ा चुके हैं लेकिन इज्जत बचाने लायक भी वोट नहीं मिले. हाल में ही हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जदयू ने नीतीश मॉडल का खूब प्रचार किया लेकिन पब्लिक ने नोटिस नहीं लिया. लिहाजा दिल्ली में इस दफे क्या होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है.