Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
29-Jun-2024 08:42 PM
By First Bihar
DELHI: राजधानी दिल्ली में पिछले 2 दिनों से तेज आंधी बारिश हो रही है। भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली वासियों को बारिश से थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन यह समस्या बनकर अब सामने आई है। भारी बारिश के कारण दिल्ली में कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। कई जगह बारिश के पानी से गड्ढे भर गये। जिसमें डूबकर दो बच्चों की मौत हो गयी। बारिश के पानी में बने गड्ढे से दो बच्चों की लाश बरामद की गयी है। वही एक 60 साल के बुजुर्ग और 20 साल के युवक की भी मौत बारिश के पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गयी।
दोनों मासूम की उम्र 9 साल बतायी जा रही है जिसमें एक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। घटना बादली थाना क्षेत्र के सिरसपुर की है जहां से दोनों बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि दोनों बच्चे पानी में खेलने के लिए निकले होंगे और तभी बारिश के पानी में खेलते-खेलते 5 फीट के गड्ढे में गिरे होंगे जिससे उनकी मौत हो गयी है।
वही दूसरी घटना दिल्ली के ओखला अंडरपास की है। जहां 24 घंटे से ज्यादा समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। जहां पानी में डूबने से 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय दिग्विजय चौधरी के रूप में हुई है। शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे दिग्विजय चौधरी स्कूटी से सवार होकर ओखला जा रहे थे। इसी दौरान ओखला अंडरपास के नीचे डूब गए।
वही तीसरी घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की है जहां 28 जून को अंडरपास में भरे पानी में डूबने से 20 साल के युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वही दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को जलजमाव वाले इलाकों का निरीक्षण किया और जल निकासी के लिए नालों की सफाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।
