ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / दिल्ली में 55 साल की महिला की फ्लैट में मिली लाश, रेप के...

दिल्ली में 55 साल की महिला की फ्लैट में मिली लाश, रेप के बाद मर्डर का शक

30-Nov-2019 02:37 PM

DELHI: राजधानी दिल्ली में एक फ्लैट से 55 साल की महिला की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में मिली है. घटना गुलाबी बाग इलाके की है. शुरुआती रिपोर्ट्स में महिला के साथ रेप के बाद मर्डर करने का शक है. महिला की लाश उसी के फ्लैट से मिली है जिसमें वो अकेले रहती थी.   

बताया जा रहा है कि रेप के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. पुलिस के मुताबिक महिला एक दुकान चलाती थी और अपने फ्लैट में वो अकेले रहती थी. घटनास्थल पर शुरुआती जांच से पता चला है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है. 

हर रोज की तरह महिला ने जब सुबह अपनी दुकान नहीं खोली तब पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो महिला की डेड बॉडी पड़ी थी. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक वारदात में महिला के ही किसी परिचित का हाथ लग रहा है. सूत्रों के मुताबिक अर्धनग्न हालत में महिला की लाश मिली थी. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.