ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / दिल्ली में थम गई 43 लोगों की सांसें, मरने वालों में ज्यादातर बिहार...

दिल्ली में थम गई 43 लोगों की सांसें, मरने वालों में ज्यादातर बिहार के लोग शामिल, केजरीवाल सरकार ने 10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

08-Dec-2019 11:58 AM

DELHI : रविवार की अहले सुबह जब सभी लोग नींद की आगोश में थे उसी समय दिल्ली के रानी झांसी रोड में भीषण आग लग गई. अबतक के मिले अपडेट के अनुसार इसमें 43 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 50 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है और मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. 

मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले लोगों में ज्यादातर लोग यूपी-बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हालांकि अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है. बताया जाता है कि आग पहले अनाज मंडी में लगी, उसके बाद तीसरी मंजिल पर चल रही पैकेजिंग फैक्ट्री में लग गई. आग का कारण शॉर्ट शर्किट बताया जा रहा है. 

रानी झांसी रोड में गलियां काफी संकरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में पहुंचे टीम को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालांकि रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाने में जुटी है. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है. 

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मृतकों को 10- 10 लाख का मुआवजा, घायलों को 1- 1 लाख के साथ मुफ्त इलाज का ऐलान किया है. वहीं सीएम घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अनुराग ठाकुर ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया.