मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
21-Nov-2024 10:32 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली में कल का दिन खास है। शुक्रवार 22 नवम्बर को बिहार बीजेपी के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा लगेगा। दिल्ली में दो बैठक आयोजित की गयी है। पहली बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर होगी तो दूसरी मीटिंग दिल्ली मुख्यालय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।
सुबह 9 बजे गिरिराज सिंह के आवास पर बैठक
22 नवम्बर की सुबह 9 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर अहम बैठक बुलाई गयी है। जिसमें बिहार बीजेपी के नेता रिव्यू मीटिंग करेंगे। बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नित्यानंद राय, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, गिरिराज सिंह सहित बिहार के अन्य बीजेपी नेता शामिल होंगे।
12 बजे बीजेपी केंद्रीय मुख्यालय में मीटिंग
वही 22 नवम्बर को ही दिन के 12 बजे बीजेपी केंद्रीय मुख्यालय में संगठन चुनाव को लेकर अलग-अलग राज्यों और उनके प्रभारियों को बैठक में बुलाया गया है। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। कई बड़े नेता भी इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे। कल होने वाली बीजेपी नेताओं की बैठक अहम मानी जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं।