बिहार में जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; वारदात से सनसनी बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: पान दुकान से लौट रहे पोल्ट्री व्यवसायी की सीने में मारी गोली, इलाके में दहशत Bihar IAS Posting : बिहार की इस महिला IAS अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी, दिल्ली में संभालेंगी यह काम Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, इतनी सीटों के लिए होगा नामांकन; ऐसे करें अप्लाई Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, इतनी सीटों के लिए होगा नामांकन; ऐसे करें अप्लाई खगड़िया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च अभियान Bihar Bhumi Portal: घर बैठे ऑनलाइन देखें अपनी जमीन की जमाबंदी, खाता-खेसरा, जानिए पूरा तरीका पटना जंक्शन पर मेट्रो जैसी सुरक्षा, बिना क्यूआर कोड और स्कैनिंग एंट्री पर रोक होली के बाद ट्रेनों में भारी भीड़, बिहार से दिल्ली-पंजाब-हरियाणा जाने वाले लोग परेशान; यात्री बोले- नीतीश कुमार बनें रेल मंत्री होली के बाद ट्रेनों में भारी भीड़, बिहार से दिल्ली-पंजाब-हरियाणा जाने वाले लोग परेशान; यात्री बोले- नीतीश कुमार बनें रेल मंत्री
29-Dec-2023 11:49 AM
By First Bihar
DELHI: जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे पर सस्पेंश के बीच दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता ललन सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद है। कहा जा रहा है कि कार्यकारिणी के बैठक के बाद ललन सिंह के इस्तीफे का एलान हो सकता है।
दरअसल, ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। पिछले तीन दिनों से ललन सिंह के इस्तीफे पर सस्पेंश बरकरार था लेकिन आज जेडीयू नेताओं के बदले बयानों से यह तय माना जा रहा है कि ललन सिंह किसी भी वक्त इस्तीफे का एलान कर सकते हैं। जेडीयू नेताओं के अलग-अलग बयानों से स्पष्ट हो गया है कि ललन सिंह आज पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।
दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद ललन सिंह अपने इस्तीफे का एलान करेंगे। इसके साथ ही जेडीयू की कमान एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। बता दें कि बैठक से पहले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे और दोनों एक ही गाड़ी में बैठक के लिए पहुंचे थे।