दरभंगा में 22 दिसंबर तक स्कूल बंद, कपकपाती ठंड को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: बेगूसराय में जमीन के लिए किसान को मारी गोली, हालत गंभीर सारण की अंजली कुशवाहा ने रचा इतिहास, प्रथम प्रयास में BSPHCL परीक्षा में बालिका वर्ग में सर्वोच्च स्थान सारण में आपसी विवाद में महिला पर हमला, इलाज के दौरान मौत, पति ने पट्टीदारों पर हत्या का लगाया आरोप BIHAR: चर्चित सजल अपहरण कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड निकला साथ रहने वाला डॉक्टर बिहार की छात्राओं के लिए ‘साथी’ कार्यक्रम की शुरुआत, IIT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था BIHAR: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने किया हमला, सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान घायल NMSRC-2025 सम्मेलन: शोध, अनुकूलनशीलता और दूरदर्शी सोच पर विशेषज्ञों का जोर बढ़ती ठंड के कारण 21 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Rajniti Prasad: पूर्व आरजेडी सांसद राजनीति प्रसाद का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस
07-Aug-2022 02:56 PM
DELHI : देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में NIA की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। NIA की टीम ने दिल्ली के बाटला हाउस से ISIS के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ISIS का सक्रिय सदस्य मोहसीन बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। मोहसीन के घर से NIA को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।
गिरफ्तार मोहसिन पर भारत में ISIS का ऑनलाइन प्रोपगेंडा चलाने का आरोप है। मोहसीन ने हाल ही में बाटला हाउस इलाके में अपना ठिकाना बनाया था। जांच के दौरान NIA को मोहसीन की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। NIA को पता चला था कि मोहसिन सोशल मीडिया पर ISIS का प्रोपगेडा चला रहा है, जिसके बाद NIA ने उसे बाटला हाउस इलाके से धर दबोचा।
दरअसल, NIA को मोहसीन की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पर मोहसीन की गतिविधियों को खंगाला तो पता चला कि वह देश में ISIS का ऑनलाइन प्रोपगेंडा चला रहा है। NIA को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि मोहसीन ISIS का सक्रिय सदस्य है। फिलहाल एनआईए की टीम गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ में जुटी है।