ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

दिल्ली में कोरोना को महामारी घोषित किया गया, 31 मार्च तक सिनेमाघर बंद किये गए

12-Mar-2020 05:22 PM

DELHI : भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते दायरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को ऐतिहासिक 30 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सरकार एहतियातन कई फैसले ले रही है, जिसमें सिनेमाघरों को बंद रखने का निर्णय भी शामिल है. इसके अलावा दिल्ली सरकार ने पहले ही उन स्कूलों और कालेजों को बंद रखने का आदेश दिया है, जहां एग्जाम खत्म हो चुके हैं.


देशभर में कोरोनावायरस के लगभग 70 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. केरल और महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश और लद्दाख में भी कोरोनावायरस के नए मामले सामने आए हैं. सरकार ने लोकसभा में आज ही कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता पर विस्तार से जानकारी दी है, लेकिन दिल्ली में इस महामारी की आशंका को देखते हुए खास अलर्ट रखा जा रहा है.