ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / दिल्ली में कोरोना की डरावनी वापसी, साढ़े सात महीने बाद लगभग 2000 केस...

दिल्ली में कोरोना की डरावनी वापसी, साढ़े सात महीने बाद लगभग 2000 केस आये

29-Mar-2021 07:25 PM

DELHI : कोरोना की दूसरी लहर ने जबरदस्त वापसी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस एकबार फिर लोगों को डरा रहा है। साढ़े सात महीने बाद एक बार फिर संक्रमण की रफ्तार पूरी स्पीड में नजर आ रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 1906 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 13 दिसंबर 2020 को एक दिन में संक्रमण के 1984 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत हुई है। 


हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 1411 मरीज कोरोना का हराकर ठीक हुए हैं। दिल्ली में संक्रमण का कुल आंकड़ा 6 लाख 59 हजार के ऊपर जा पहुंचा है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 11 हजार 12 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण की दर 2.77 फीसदी हो गई है। 


दिल्ली में फिलहाल कोरोना के मरीजों की संख्या 8000 के पार चली गई है। राज्य में 8032 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 4639 मरीजों को होम आइसोलेशन में हैं। बढ़ते कोरोना के बीच दिल्ली में रिकवरी रेट भी गिरा है। दिल्ली में रिकवरी रेट 97.11 फीसदी हो गई है। फिलहाल दिल्ली में 1849 कंटेनमेंट जोन है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर 68000 से ज्यादा लोगों कोरोना टेस्ट कराया गया है। इनमें 52000 से ज्यादा आरटीपीसीआर टेस्ट शामिल है।