Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी
08-Oct-2021 09:13 PM
DELHI : शारदीय नवरात्र के दिन जैसे-जैसे निकल रहे हैं वैसे-वैसे छठ की आहट लोग महसूस कर रहे हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ का इंतजार बिहार के लोग बड़ी बेसब्री से करते हैं लेकिन छठ को लेकर फिलहाल दिल्ली में महाभारत दिख रही है। दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है। दरअसल दिल्ली सरकार ने कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगा रखी है लेकिन अब दिल्ली सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने हमला शुरू कर दिया है।
दिल्ली सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल की सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल वासियों को छठ पूजा की इजाजत नहीं देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी सांसद ने कहा है कि जब लोग को भी के खतरे के बीच स्विमिंग पूल का आनंद ले सकते हैं तो श्रद्धालुओं के चंद घंटे पानी में खड़े रहने से कोरोना संक्रमण कैसे फैल सकता है। मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल खोलने की इजाजत दे दी गई है लेकिन छठ पूजा पर रोक लगा दी गई है, पूर्वांचल का समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
इतना ही नहीं मनोज तिवारी ने यह भी कहा है कि केजरीवाल सरकार का फैसला बेहद हैरत भरा है। बीजेपी सांसद ने कहा है कि दिल्ली में रहने वाले बिहार और यूपी के लोगों से बातचीत के लिए उनकी पार्टी शनिवार से रथ यात्रा निकालेगी। सार्वजनिक स्थल पर छठ पूजा कराई जाए या नहीं इसको लेकर उनकी राय जानी जाएगी। बीजेपी को ऐसा लगता है कि छठ के बहाने वह पूर्वांचल वोट बैंक को एकजुट कर सकती है। मनोज तिवारी इसी मुहिम में जुटे हुए हैं। उधर केजरीवाल सरकार ने छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगा रखी है। ऐसे में छठ का आयोजन दिल्ली में सार्वजनिक तौर पर हो पाएगा या नहीं फिलहाल इसे लेकर सियासी रस्साकशी ज्यादा दिख रही है।