ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

दिल्ली में बुलडोजर चलाए जाने पर बोले तेजस्वी..BJP-RSS की नीति धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने की रही है

21-Apr-2022 02:30 PM

PATNA: बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। कार्रवाई शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट ने इस ऑपरेशन पर रोक लगाई थी। इस मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद कई घंटों तक एमसीडी ने कार्रवाई जारी रखी और बाद में यह बताया गया कि कम्युनिकेशन गैप हुआ है। 


तेजस्वी ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर देश में बुलडोजर चलाया जा रहा है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कई घंटों तक बुलडोजर चलता रहा यह बताता है कि बीजेपी और आरएसएस के नीति नफरत फैलाने की है।


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हम यह जानना चाहते है कि चीन हमारे देश के सीमा के अंदर घुसकर दो गांव बसा लेता है उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है। बीजेपी और आरएसएस धर्म जाति को लेकर बुलडोजर चलाने का काम करती हैं। देश में अभी सबसे बड़ा मसला महंगाई और बेरोजगारी है जिस पर किसी तरह की चर्चा नहीं की जाती है। 


उन्होंने कहा कि देश में हुए उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई है। इस हार से बीजेपी बौखलायी हुई है और यही कारण है कि इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की रणनीति और परंपरा  बीजेपी और आरएसएस की रही है।


तेजस्वी ने कहा कि भारत के अंदर कैसे चीन ने दो गांव बसा दिया इस पर क्यों नहीं कार्रवाई की जाती है। इस पर तो बयान देने से भी लोग भागते है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है। वही बोचहां उपचुनाव पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस उपचुनाव के नतीजे के बाद लगे करंट के झटके से अच्छे-अच्छों के होश उड़ गये है। उन्हें कुछ भी बोलने लायक नहीं छोड़ा है। अमित शाह के बिहार आगमन पर कहा कि वे गृह मंत्री हैं आ रहे थे इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।