बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
25-Apr-2022 07:48 PM
DELHI: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में अचानक तीन मंजिला इमारत ढह गयी और इसमें कई लोग दब गये। जिसमें से 7 लोगों को मलबे से निकाला गया जबकि दो लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना पर दुखद बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है मैं खुद इस घटना की जानकारी ले रहा हूं।
बताया जाता है कि जो इमारत गिरी है उसकी मरम्मत का काम चल रहा था। अभी भी 5 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है।
दक्षिण दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यान ने बताया कि यह पुरानी इमारत थी जिसका मरम्मत का काम चल रहा था। इसे डेंजर जोन घोषित किया गया था। 31 मार्च को ही बिल्डिंग पर नोटिस भी चिपकाया गया था और आज वह तीन मंजिला इमारत ढह गयी जिससे कई लोग उसमें दब गये।
ये हादसा बेहद दुखद है। ज़िला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं ख़ुद घटना से सम्बंधित हर जानकारी ले रहा हूँ। https://t.co/dO8l2zEWon
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 25, 2022