बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Feb-2020 04:04 PM
DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां बिहार के रहने वाले एक पूरे परिवार की डेड बॉडी कमरे से बरामद हुई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. एक घर से 5 लोगों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. बन कमरे से पति-पत्नी और 3 बच्चों की डेड बॉडी मिली है. ये सभी बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे.
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में आज एक घर में पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई. घर से पति-पत्नी और तीन बच्चों की लाश मिली है. एक साथ 5 लोगों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. ये सभी बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है. दिल्ली के जॉइंट पुलिस कमिश्नर अलोक कुमार ने बताया कि मृतक परिवार पिछले 6-7 महीने से दिल्ली में इस जगह पर रहता था. उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि कई दिनों दे डेड बॉडी यहां बंद पड़ी हुई है. फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की छानबीन की जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शुरूआती जांच में हत्या की आशंका जताई है. मृतक बैट्री वाला रिक्शा चलाता था. बताया जा रहा है कि सभी लाशें करीब एक हफ्ते पुरानी है. बच्चों की उम्र 18, 16 और 12 के बीच हैं.