महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
30-Sep-2020 07:26 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी और कांग्रेस में सीटों को लेकर तालमेल अब तक नहीं बैठ पाया है. कांग्रेस कम से कम 70 सीटों पर लड़ना चाहती है, लेकिन आरजेडी 55 सीटों से अधिक देने को तैयार नहीं है. अब इसपर मोलजोल करने को लेकर आरजेडी तैयार नहीं है. इस बीच दिल्ली में कांग्रेस की आज बैठक होने वाली है.
दिल्ली में बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने एक अति महत्वपूर्ण होने वाली है. बैठक में भाग लेने के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई सीनियर नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं. इस बैठक में ही अंतिम फैसला लिया जाएगा की 70 सीट नहीं मिलने पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या हर बार की तरह आरजेडी के रहमोकरम पर चुनाव लड़ेगी.
जल्द होगा उम्मीदवारों का एलान
बिहार चुनाव में बनी कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है. बताया जा रहा है कि बैठक के बाद इसका एलान करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. बता दें कि बिहार में आरजेडी के रवैये से महागठबंधन टूटता जा रहा है. महागठबंधन से सबसे पहले जीतन राम मांझी और उसके बाद उपेंद्र कुशवाहा अलग हो चुके हैं. अब देखना है कि कांग्रेस का फैसला क्या होता है.