ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण सोनिया गोवा जाएंगी, डॉक्टरों ने दी सलाह

20-Nov-2020 12:41 PM

PATNA : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों का दम फूल रहा है. एक तरफ कोरोना ने दिल्ली की नाक में दम कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब गोवा का रुख कर रही हैं. सोनिया गांधी को डॉक्टरों ने दिल्ली के वातावरण से दूर जाने की सलाह दी है.


डॉक्टर ने सोनिया गांधी की खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें अच्छे वातावरण वाले जगह पर वक्त गुजारने की सलाह दी है. इसके बाद सोनिया गांधी गोवा दौरे पर जाने वाली हैं. सोनिया के साथ राहुल गांधी भी गोवा जा रहे हैं. एक हफ्ते तक सोनिया और राहुल गोवा में ही रहेंगे. इसके पहले भी सोनिया गांधी सर्दी के कुछ महीनों में दिल्ली से बाहर वक्त गुजारते रहे हैं. स्वास्थ्य कारणों से डॉक्टर नहीं चाहते कि सोनिया गांधी को प्रदूषण की वजह से संक्रमण हो.


आपको बता दें कि दिल्ली में दिवाली के बाद से ही प्रदूषण का स्तर ऊपर जा रहा है. हालांकि बीच में हुई एक-दो दिन की बारिश से इसमें कमी आई थी लेकिन एक बार फिर से प्रदूषण की मात्रा बढ़ी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा ज्यादा रही है. माना जा रहा है कि दिल्ली के आसपास के इलाकों में पराली जलाए जाने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर में खतरनाक तौर पर वृद्धि हुई है.