ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / दहशतगर्दों ने सेब के बाग में बनाया दिल्ली की तबाही का सीक्रेट प्लान,...

दहशतगर्दों ने सेब के बाग में बनाया दिल्ली की तबाही का सीक्रेट प्लान, ‘पटाखे’, ‘सेब’ बनकर राजधानी में घुसे दर्जनभर आतंकी

04-Oct-2019 10:16 AM

DELHI: दहशतगर्दों ने राजधानी दिल्ली को दहलाने के लिए बड़ा प्लान सेट किया है. दिल्ली पर हमला करने की नियत से दर्जनभर आतंकी राजधानी में मौजूद है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर में बैठे आतंक के आकाओं ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन से चार ट्रेंड ग्रुप को 'करो या मरो' का सीक्रेट टास्क देकर दिल्ली, कश्मीर और पंजाब भेजा है.


सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की तबाही का सीक्रेट प्लान 5 दिन पहले कश्मीर में सेब के बाग में तैयार हुआ है. सूत्रों के अनुसार कश्मीर के बांदीपुरा में जैश के पाक प्रशिक्षित आतंकियों की सीक्रेट मीटिंग हुई. इस मीटिंग में एक पाकिस्तानी और दो कश्मीरी आतंकी मौजूद थे. अबु उस्मान के पास एक स्नाइपर राइफल थी, जबकि बाकी तीन आतंकियों के पास एके-47, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड मौजूद थे. अबु उस्मान ने दिल्ली को दहलाने के लिए सीक्रेट प्लान 'डी' बनाया है. सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों की बातचीत के जो कोड इंटरसेप्ट किए हैं, उनमें 'दिवाली के पटाखे', 'कश्मीरी सेबों की दिल्ली में सप्लाई' जैसी बातें शामिल हैं. 


अलर्ट मिलने के बाद दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. वहीं स्पेशल सेल ने दिल्ली में कई इलाकों में सर्च अभियान भी चलाया. इसके साथ ही उत्तर भारत के सभी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट कर दिया गया है.