ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

रातभर एक्शन में रहे अजीत डोभाल, दिल्ली में 13 की मौत के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू

26-Feb-2020 07:06 AM

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन के मुद्दे पर शुरू हुई दिल्ली में हिंसा पर काबू पाने के लिए अजीत डोभाल एक्शन में आ गए हैं। बीती रात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एक्शन में दिखे। उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी से मुलाकात भी की है। दिल्ली हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के चार अलग-अलग इलाकों में फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया है। 


दिल्ली हिंसा पर काबू पाने के लिए अजीत देवबहाल खोज अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं उत्तर पूर्वी दिल्ली में लगभग 1 महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है जबकि जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर और चांदबाग़ में कर्फ्यू लगाया गया है। दिल्ली की सड़कों पर पुलिस रात भर एक्शन में दिखी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे जामिया एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्यों को पुलिस ने तुरंत बाहर से चलता कर दिया। जामिया से जुड़े यह लोग दिल्ली हिंसा प्रदर्शन कर रहे थे। 


दिल्ली हिंसा में घायल लोगों का हालचाल जाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन देर रात गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचे और वहां मरीजों का हाल जाना। डॉ हर्षवर्धन ने अस्पताल प्रबंधन को यह निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए। उधर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद तमिलनाडु के मदुरै में रात के वक्त जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। मदुरै के नेलपट्टी में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गए और दिल्ली हिंसा के खिलाफ अपना विरोध जताया।