ब्रेकिंग न्यूज़

JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट

दिल्ली हिंसा में 20 लोगों की मौत के बाद शांति मार्च निकालेगी कांग्रेस, सोनिया और प्रियंका भी होंगी शामिल

26-Feb-2020 11:57 AM

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर दिल्ली में जारी हिंसा के बीच कांग्रेस आज शांति मार्च निकालेगी। कांग्रेस के नेता आज 24 अकबर रोड स्थित मुख्यालय से लेकर राष्ट्रपति भवन तक शांति मार्च निकालेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी इस मार्च में शामिल होंगी। पार्टी के सभी सांसदों को कांग्रेस मुख्यालय बुलाया गया है। 

बैठक में लिया गया फैसला

दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज हुई बैठक में शांति मार्च निकाले जाने का फैसला किया गया। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए। 

अब तक 20 लोगों की हो चुकी है मौत

दिल्ली हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। विपक्षी दल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि दिल्ली में बीजेपी के नेताओं के भड़काऊ बयानों की वजह से हालात बिगड़े हैं। अब कांग्रेस ने इस मामले पर शांति मार्च निकालने का फैसला किया है. दिल्ली में हालात पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीती रात से खुद कमान संभाले बैठे हैं। कांग्रेस ने शांति मार्च निकालने का फैसला तो कर लिया है लेकिन देखना होगा कि मौजूदा हालात में दिल्ली पुलिस की इजाजत देती है या नहीं।