ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

Delhi Prashant Vihar Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में जोरदार धमाका, मौके पर पहुंची स्पेशल टीम; सफेद पाउडर जैसी चीज मिली

Delhi Prashant Vihar Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में जोरदार धमाका, मौके पर पहुंची स्पेशल टीम; सफेद पाउडर जैसी चीज मिली

28-Nov-2024 03:07 PM

By First Bihar

DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां प्रशांत विहार इलाके में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ब्लास्ट किस तरह का था।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। दिल्ली पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई थी। फायर विभाग के मुताबिक, प्रशांत विहार के बंसी स्वीट्स में संदिग्ध धमाके की जानकारी पीसीआर को दी गई थी। घटनास्थल से पुलिस ने सफेद पाउडर जैसी चीज बरामद किया है।


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जोरदार धमाके से पुलिस सकते में आ गई है। ठीक इसी तरह एक महीने पहले भी दिल्ली के रोहिणी इलाके में जोरदार धमाका हुआ था और ब्लास्ट के बाद घटनास्थल से पुलिस ने सफेद पाउडर बरामद किया था।