ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली के जामा मस्जिद के पास प्रदर्शन,...

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली के जामा मस्जिद के पास प्रदर्शन, कई मेट्रो स्टेशन बंद, ड्रोन से हो रही निगरानी

20-Dec-2019 02:32 PM

DELHI: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली के जामा मस्जिद के पास हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. 

जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या में भीड़ जुट गई. पुलिस  ड्रोन से निगरानी कर रही है और लोगों को शांति से जाने की अपील कर रही है. फिर भी लोग यहां पर जमे हुए हैं. यहां से भीम आर्मी जुलूस निकालने वाली है. लेकिन पुलिस ने जुलूस निकालने की इज्जात नहीं दी है. 

12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू

 सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के 14 में से 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लाग दिया गया है. सड़कों पर सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनियां पूर्वोत्तर दिल्ली में तैनात की गई हैं. कई जगहों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है. इससे पहले दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई बसों को आग के हवाले कर दिया था. इसको लेकर पुलिस सतर्क है. गुरुवार को यूपी के लखनऊ में भी प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर उपद्रव किया था. कई पुलिस चौकी में आग लगा दी थी. कई ओबी वैन समेत बसों को आगे के हवाले कर दिया था.  बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल का असम, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मिजोरम समेत कई राज्यों में विरोध हो रहा है. इसको लेकर कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है.