दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
16-Jun-2020 10:38 AM
DELHI : देश में जारी कोरोना के कहर के बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबयीत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सत्येंद्र जैन को बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य मंत्री में कोरोना के लक्षण देखे जाने के बद उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया है.
सत्येंद्र जैन ने खुद ट्वीट कर अपने एडमिट होने की जानकारी भी दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि तेज बुखार और सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. मैं आपको ताजा जानकारी देता रहूंगा.
बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं. कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार कई बैठकें कीं, तब सत्येंद्र जैन बतौर स्वास्थ्य मंत्री उस बैठक में मौजूद थे. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है.