बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
26-Oct-2022 05:49 PM
PATNA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। दानवीर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जैसे लोग धर्म की गंदी राजनीति कर देश को खोखला करने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि वोट के लिए आज केजरीवाल विकास के मुद्दे को भूल गए। गुजरात चुनाव में उनकी असलियत अब निकल कर सामने आने लगी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, जिसका एक मात्र मकसद देश में धार्मिक उन्माद फैला कर अपना उल्लू सीधा करना है।
राजू दानवीर ने ये बाते केजरीवाल के भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो भी लगाने की मांग को लेकर कही। उन्होंने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था अगर आज बुरे दौर से गुजर रही है, तो इसके लिए देश की मौजूदा सरकार के गलत नीतियां हैं, ना कि भगवान। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का यह बयान उनके मानसिक दिवालियापन को जाहिर करता है। उन्होंने दिल्ली में केजरीवाल के किए गए कार्यों को ढकोसला बताया और कहा कि दिल्ली में भी केजरीवाल ने मुफ्तखोरी की राजनीति को देश में जन्म दिया। अब पंजाब के पैसे का गलत इस्तेमाल गुजरात में कर रहे हैं। यह देश के लिए खतरनाक है और केजरीवाल के दोगलेपन को प्रदर्शित करती है।
उन्होंने कहा कि देश को आज भाजपा और आम आदमी पार्टी जैसे बहरूपियों से सावधान रहने की जरूरत है। देश की अर्थव्यवस्था को केंद्र की मोदी सरकार ने गर्त मे डाला है, उस पर बात करने के जगह केजरीवाल उनके एजेंडे पर काम करते हुए धर्म की गंदी राजनीति पर उतर आए हैं, जिसका पूरे पुरजोर तरीके से विरोध होना चाहिए।