ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / सब्जी मंडी इलाके में अचानक ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों...

सब्जी मंडी इलाके में अचानक ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

13-Sep-2021 12:51 PM

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सब्जी मंडी इलाके में पांच मंजिला मकान गिरने से इलाके में अफरा तफरी मच गई. मलबे में दबे एक व्यक्ति को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया. अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. पुलिस टीम और फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं. 


घटना दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी इलाके में हुई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिल्डिंग गिरने की बहुत तेज आवाज सुनाई दी. मलबे में कई गाड़ियां भी दब गई हैं. इमारत ढहने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई है. बताया जा रहा है कि मलबे में दो बच्चे फंसे हुए हैं.


बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 11:50 मिनट पर सब्जी मंडी से एक फोन कॉल की गई थी जिसमें बताया गया था कि यहां एक इमारत ढह गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पांच फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां पहुंची हैं. यह इमारत मालका गंज के नजदीक, दिल्ली में रॉबिन सिनेमा के सामने स्थित थी.