ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / दिल्ली के अनाज मंडी में लगी भीषण आग, 35 लोगों की मौत, रेस्क्यू...

दिल्ली के अनाज मंडी में लगी भीषण आग, 35 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

08-Dec-2019 09:03 AM

DELHI: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है, जहां रविवार की सुबह रानी झांसी रोड के अनाज मंडी में भीषण आग लग गई. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. 

खबर के मुताबिक अब तक मामले में करीब 32 लोगों की मौत हो चुकी है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लगी है. अबतक 55 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. वहीं खबर के मुताबिक मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

खबर के मुताबिक अनाज मंडी में रविवार की अहले सुबह एक बेकरी की एक इमारत में आग लगी. आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची. पर देखते ही देखते आग फैलते चली गई. मौके पर रेस्क्यू की टीम पहुंची और कई लोगों को निकाला गया. पर तबतक 32 की मौत हो गई. एलएनजेपी अस्पताल ने 32 लोगों के मौत की पुष्टी कर दी है. 

दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर अधिकारी  ने बताया कि  'आग पर काबू कर लिया गया है. वहीं दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर है और राहत-बचाव का काम जारी है. जानकारी के मुताबिक तीन घरों के अंदर फैक्ट्री चल रही थी और प्लास्टिक का काम होता था.'