BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
21-Jan-2024 10:10 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेल यात्रियों ने बोगी के नीचे से धुआं निकलता देखा। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और बोगी में आग लगने की आशंका से वे अपना सामान लेकर ट्रेन से कूदने लगे। घटना गोरौल स्टेशन की है।
दरअसल, दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगी संख्या S-4 से अचानक धुंआ निकलने लगा। जैसे ही रेल यात्रियों ने बोगी के नीचे से धुवां उठता देखा उनमें अफरा-तफरी मच गई। लोग बोगी से अपना सामान उतारने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गार्ड, चालक और स्कॉट की टीम मौके पर पहुंचे और ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया। ट्रेन के ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकल रहा था, जिसे ठीक किया गया। जानकारी के मुताबिक एस चार के अलावा एस तीन और एस पांच में भी धुंआ घुस गया था। जिसके बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था। बाद में गड़बड़ी को ठीक करने के बाद ट्रेन को हाजीपुर के लिए रवाना कर दिया गया।