बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
28-Jan-2021 12:02 PM
DELHI : दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए हिंसा को लेकर किसान नेता युद्धवीर सिंह ने दिल्ली पुलिस से मांफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वे इस हिंसा के लिए शर्मिंदा हैं और दिल्ली पुलिस से मांफी मांगते हैं.
किसान नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन जो हुआ, वो शर्मनाक हुआ और हम शर्मिंदा भी हैं. कोई भी आंदोलन तभी सफल होता है जब दोनों तरफ से सहयोग किया जाए. उस दिन मैं गाजीपुर बॉर्डर के पास था, जो उपद्रवी वहां घुसे उसमें हमारे लोग शामिल नहीं थे. हमलोग इस हिंसा को लेकर निंदा कर रहे हैं.
इसके साथ ही किसान नेता युद्धवीर सिंह ने इस हिंसा को लेकर प्रायश्चित करते हुए 30 जनवरी को एक दिवसीय उपवास पर जाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस भी हमारे भाई है और उनके साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ है उसे लेकर हम दिल्ली पुलिस के जवानों से माफी मांगते हैं.
इसके साथ ही ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा को देखते हुए किसान संगठनों ने अब एक फरवरी को निकलने वाले संसद मार्च को रद्द कर दिया है, जबकि 30 जनवरी को उपवास रखने की बात कही है.