ब्रेकिंग न्यूज़

IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

दिल्ली हिंसा को लेकर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा, अमित शाह के इस्तीफे और सदन में चर्चा पर अड़ा विपक्ष

03-Mar-2020 11:40 AM

DELHI : दिल्ली हिंसा को लेकर संसद में लगातार दूसरे दिन जोरदार हंगामा हुआ है। संसद में दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार को जमकर घेरते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर सदन में चर्चा की मांग की है। 


लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सदस्यों के हंगामे को देखते हुए स्पीकर ओम बिरला भी नाराज हो गए। उन्होंने विपक्षी सांसदों को चेतावनी दी कि आगे से अगर उन्होंने अपना आचरण नहीं सुधारा तो सदन में प्लेकार्ड और पोस्टर लेकर आने नहीं देंगे। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को वेल में नहीं आने की चेतावनी दे दी है। हंगामा नहीं थमने के बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर फिर से हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही  दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.


राज्यसभा में भी विपक्ष का हंगामा बरकरार रहा जिसके कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी संसद की कार्यवाही शुरू होने के पहले आम आदमी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया