Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी
29-Apr-2020 07:48 AM
DELHI : कोरोना महामारी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर को आज सील कर दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे के बाद आज किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। हरियाणा सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली जाकर कामकाज करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर सुबह से ही सख्ती बढ़ा दी है।
दरअसल दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता देख हरियाणा सरकार ने एहतियात के तौर पर यह फैसला किया है। हरियाणा सरकार का कहना है कि दिल्ली आने जाने से हरियाणा में भी संक्रमण बढ़ सकता है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि दिल्ली और आसपास के राज्यों से हरियाणा में संक्रमण ना हो इसके लिए यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में काम करने वाले डॉक्टरों से लेकर पुलिसकर्मी, बैंक कर्मी और मीडिया कर्मी भी अब बॉर्डर सील होने के बाद एंट्री नहीं ले पाएंगे।
दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पार करने की इजाजत केवल उन्हें दी जाएगी जिनके पास केंद्र सरकार की तरफ से जारी पास होगा। हरियाणा सरकार दोपहर 12 से लागू करेगी लेकिन सख्ती सुबह से ही देखी जा रही है। गुड़गांव और फरीदाबाद से काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं लोगों के पास चेक किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को यह साफ कर दिया था कि दिल्ली से सटे होने के कारण उसके यहां संक्रमण का खतरा ज्यादा है। अनिल विज ने कहा है कि दिल्ली सरकार अपने यहां काम करने वाले लोगों का इंतजाम वहीं करे।