ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, AK-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी...

दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, AK-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

12-Oct-2021 10:16 AM

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक पाकिस्तानी आतंकी को लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से AK-47, 50 गोलियां और हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है. इतना ही नहीं उसके पास से एक फर्जी ID और भारतीय पासपोर्ट भी मिला है. 


मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आतंकी का नाम मोहम्मद अशरफ अली बताया जा रहा है. वह पाकिस्तान के पंजाब के नरोवाल का रहने वाला है. उसके पास से जो फर्जी आईडी मिली है, उसमें उसका नाम अली अहमद लिखा हुआ है. 


सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकी राजधानी को दहलाने की फिराक में था. आतंकी के पास से स्पेशल सेल ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं. इस आतंकी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने भारत पर हमले के लिए तैयार किया था. आतंकी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.


आरोपी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली के खिलाफ यूएपीए, एक्सप्लोसिव एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. उसके लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क स्थित ठिकाने पर भी तलाशी ली गई है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.