ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दिल्ली CM केजरीवाल ने LG अनिल बैजल को लिखा पत्र, लोक आस्था का...

दिल्ली CM केजरीवाल ने LG अनिल बैजल को लिखा पत्र, लोक आस्था का महापर्व छठ के आयोजन की मांगी अनुमति

14-Oct-2021 02:26 PM

DELHI: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पिछले दिनों दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी DDMA ने एक निर्देश जारी किया था। जिसमें कोरोना की स्थिति को देखते हुए नदी, तालाब, जलाशय के किनारे और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी थी। इस आदेश के बाद इसका विरोध भी देखने को मिला था। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर छठ पूजा के आयोजन की अनुमति मांगी है। 


सीएम केजरीवाल ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छठ पूजा को अनुमति देने का आग्रह किया है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में यह लिखा है कि दिल्ली के लोग बड़ी आस्था और विश्वास के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ मनाते हैं। यह त्योहार हमारी वैदिक आर्य संस्कृति का अहम हिस्सा है। छठ पूजा पर सूर्य देव और छठी मैईया की पूजा करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य, समृद्धि आदि सुखों का लाभ होता है। 


दिल्ली में पिछले तीन महीनों से कोविड महामारी नियंत्रण में है। आगे केजरीवाल ने लिखा कि 'मेरा विचार है कि कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखते हुए छठ पूजा मनाने की अनुमति देनी चाहिए। 'यूपी, हरियाणा और राजस्थान का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि यूपी, हरियाणा और राजस्थान आदि पड़ोसी राज्यों में भी अपने नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए उचित प्रबंधों के साथ छठ पूजा मनाने की अनुमति दी है। केजरीवाल ने लिखा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि यथाशीघ्र डीडीएमए की बैठक बुलाकर छठ पूजा समारोह के आयोजन की अनुमति प्रदान करें।



news image