बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
11-Feb-2020 08:28 AM
DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का काम लगातार जारी . है दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है। दिल्ली की जनता एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल में भरोसा जताते नजर आ रही है। हालांकि बीजेपी ने भी अपने प्रदर्शन को पहले से ठीक करने का प्रयास किया है। दिल्ली से आ रहे रुझानों के मुताबिक अब तक आम आदमी पार्टी 49 सीटों पर जबकि बीजेपी 21 और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है.

मादीपुर, राजौरी गार्डन, विकासपुरी, उत्तम नगर, आदर्श नगर, बादली, रिठाना, मुंडका, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, चांदनी चौक, मटिया महल, करोल बाग, पटेल नगर, तिलक नगर, हरि नजर, वजीरपुर, मॉडल टाउन और सदन बाजार में आम आदमी पार्टी आगे है.
बल्लीमारान, मोतीनगर, जनक पुरी, द्वारका, करावल नगर, घोंडा, दिल्ली कैंट, बवाना, रोहिणी, शालीमार बाग, त्रिनगर, तुगलकाबाद, कालका जी, विश्वास नगर और कृष्णा नगर से बीजेपी आगे है.
रुझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है. जिसके बाद से केजरीवाल समर्थकों में खुशी का माहौल है. अरविंद केजरीवाल भी अब अपने घर से सीधे आम आदमी पार्टी दफ्तर के लिए निकल चुके हैं. यहां अरविंद केजरीवाल जश्न में शामिल होंगे और मीडिया से बात करेंगे.
08 : 40 -मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा पीछे, ओखला से अमानतुल्लाह खान आगे, कालकाजी से आतिशी आगे, चांदनी चौक से अलका लांबा पीछे , दिल्ली की रोहिणी सीट से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता आगे, पटपड़गंज सीट से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और उम्मीदवार मनीष सिसोदिया आगे, मालवीय नगर से आप के सोमनाथ भारती आगे, सीलमपुर से आप के अब्दुल रहमान आगे, नांगलोई से आप के रघुविंद्र शौकीन आगे और कांग्रेस की कृष्णा तीरथ भी आगे चल रही हैं.