दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Nov-2019 10:14 AM
DELHI : दिल्ली एयरपोर्ट पर लावारिस बैग में आरडीएक्स मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर एक लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली थी। सुरक्षा एजेंसियों ने बैग की पड़ताल की तो उसमें आरडीएक्स मिला। बैग में आरडीएक्स मिलने के साथ देश की बड़ी सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियां आगे की छानबीन में जुट गई हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार कि रात तकरीबन 1 बजे टर्मिनल 3 पर लावारिस बैंग मिलने की जानकारी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लावारिस बैग को कब्जे में लिया तो जांच के दौरान उसमें आरडीएक्स मिला। आरडीएक्स मिलने की सूचना देश की बड़ी सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत दी गई जिसके बाद हाई अलर्ट की स्थिति बन गई। यह बैग टर्मिनल 3 स्थित एंट्री प्वाइंट के पिलर नंबर 4 के पास मिला।
दिल्ली में आरडीएक्स मिलने के बाद देश के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वायड के साथ सुरक्षा एजेंसियां लगातार हर जगह सघन चेकिंग चला रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।