पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
23-Mar-2022 10:10 AM
DELHI : कई बीमारियों से ग्रस्त राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज कराने कल ही देर शाम एयर एंबुलेंस से दिल्ली गये थे. लेकिन लालू प्रसाद यादव अब एम्स में भर्ती नहीं होंगे, क्योंकि अस्पाताल प्रबंधन ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया है. हालांकि अस्पताल की तरफ से अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा रहा है लेकिन खबर है कि आज दोपहर 3 बजे लालू वापस रांची आएंगे.
बता दें कि लालू यादव की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए कल आनन-फानन में स्टेट मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और एम्स ले जाने का फैसला लिया गया. लालू यादव को कल एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था. उनके ब्लड रिपोर्ट और हार्ट में गड़बड़ी के संकेत मिले थे. रात भर इमरजेंसी में उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था. आज सुबह 4 बजे उन्हें वापस रिम्स, रांची लौटने के लिए कहा गया. लालू प्रसाद आज दोपहर 3:00 बजे चार्टर्ड फ्लाइट से वापस रांची आएंगे.
लालू यादव न सिर्फ किडनी फैल्योर जूझ रहे हैं बल्कि असंतुलित बीपी-शुगर से भी परेशान हैं. कुछ दिन पहले रिपोर्ट में उनकी क्रिटनीन 4.01 और इजीएफआर 15 आया था. उस वक्त मेडिकल बोर्ड के चेयरमैन डॉ विद्यापति ने कहा था कि उनके शुगर का स्तर 270 से ऊपर चला गया है.