वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
27-Jun-2024 11:40 AM
By First Bihar
DELHI: भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम आडवाणी की पल-पल की स्थित पर नजर बनाए हुए है। दिल्ली AIIMS ने आडवाणी का हेल्थ बुलेटिन जारी कर ताजा हालात की जानकारी दी है।
दरअसल, बुधवार की देर रात लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई थी। देरा रात उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को एम्स के प्राइवेट वार्ड रूम में डॉक्टर अमलेश सेठ की देखरेख में भर्ती कराया गया है। यूरिन में इनफेक्शन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है।
एम्स ने बताया है कि लालकृष्ण आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एम्स के डॉक्टरों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।
जेपी नड्डा ने एम्स के डायरेक्टर एम श्रीनिवास से फोन पर बात की है। इस दौरान उन्होंने आडवाणी के बेटे जयंत और बेटी प्रतिभा से भी फोन पर बात की है। बता दें कि इसी साल लालकृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया है।