ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दिल्ली AIIMS में भर्ती हुई केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, प्राइवेट वार्ड में चल...

दिल्ली AIIMS में भर्ती हुई केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, प्राइवेट वार्ड में चल रही है जांच

26-Dec-2022 01:40 PM

DELHI : देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान( AIIMS) में भर्ती कराया गया है। निर्मला सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल इनको इन कारणों से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है इसकी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। उन्हें सोमवार को दोपहर में भर्ती करवाया गया है।


बता दें कि, निर्मला सीतारमण ने बीते दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली में 'सदैव अटल' में पुष्पांजलि अर्पित की थी। इसके आलावा निर्मला सीतारमण हाल ही में तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है, क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का प्रोडक्शन करता है।


गौरतलब हो कि, संसद के शीतकालीन सत्र के साथ ही उनकी मौजूदा सक्रियता के बीच अचानक अस्पताल पहुंचने ने सभी को चौंका दिया है। 63 साल की निर्मला सीतारमण को अब आज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री का अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय में आई है, जब देश को केंद्रीय बजट का इंतजार है।