Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
14-Jan-2022 02:11 PM
DESK : दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया है. बम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच बैग के आसपास के एरिया को खाली किया है और साथ ही दमकल की गाड़ियां भी पहुंची है. मौके पर बम स्क्वायड को भी बुलाया गया है जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस का कहना है कि 10 बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली थी और ऐहतियातन सारे एसओपी को फॉलो करवाया जा रहा है. विनीत कुमार (एडिशनल डीसीपी, दिल्ली पुलिस) ने बताया कि लावारिस बैग मिलने की खबर है. एनएसजी की टीम पहुंची है और उसमें कुछ बम जैसी चीज मिली है. अब पुलिस और एनएसजी की टीम बैग में से मिली बम जैसी वस्तु को एक गड्ढे में दबा रही है.
पहले बम निरोधक दस्ते ने पहले बम को निष्क्रिय करने की कोशिश बाहर ही की गई. जिसे एक रोबोटिक कंटेनर में रखा गया. लेकिन बाद में किसी भी तरह का खतरा नहीं उठाते हुए उसे एक गड्ढे में डाला गया जहां पर जोरदार धमाके के साथ बम डिफ्यूज हो गया. इस क्रम किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. साथ ही पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और पता करने में लगी है कि आखिर बैग यहां पर किसने रखा. पुलिस को कुछ संदिग्धों पर भी शक है जिनके बारे में अब पुलिस पता लगा रही है. लेकिन पुलिस ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि बम किसने रखा है.
बता दे जैसे ही बैग में बम जैसा ही कुछ मिला है. बैग की सूचना मिलने के साथ ही मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. एनएसजी की टीम स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस को प्राथमिक जानकारी साझा करेगी.