ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / देखते ही देखते भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, इलाके में मची अफरा-तफरी

देखते ही देखते भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, इलाके में मची अफरा-तफरी

08-Mar-2023 05:15 PM

By First Bihar

DELHI: देशभर में होली की धूम मची हुई है। लोग रंगों के इस त्योहार को धूमधाम के साथ मना रहे हैं। इसी बीच एक खबर दिल्ली से आ रही है। जहां विजय पार्क एरिया में एक पांच मंजिला इमारत देखते ही देखते भरभरा कर सड़क पर गिर गया। बिल्डिंग के गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। 


घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और मलबे को हटाने में जुट गयी। एहतियात के तौर पर आस-पास के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। होली के कारण सड़क पर लोग कम ही निकल रहे थे यही कारण है कि जिस वक्त यह बिल्डिंग भरभराकर गिरी उस समय भी सड़क सुनसान था। जिसके कारण लोग इसकी चपेट में आने से बच गये। 


इस बिल्डिंग के गिरने का 29 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। वीडियो में देखिये कैसे चंद सेकंड के भीतर इमारत जमींदोज हो गयी। अचानक इमारत के गिरने से आस-पास के घर, दुकान और कई गाड़ियों चपेट में आ गये। मकान गिरने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।


 फिलहाल भारी संख्या में पुलिस टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। मलबे को हटाने का काम जारी है। इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। लोग इमारत गिरने का कारण जानना चाह रहे हैं। हादसे से होने वाले नुकसान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मकान गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बिल्डिंग में कोई रह रहा था या नहीं। होली के दिन इस घटना से लोग काफी सहमें हुए हैं।