दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Jan-2020 02:32 PM
DELHI: जेएनयू हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचकर छात्रों से मुलाकात करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कॉन्ट्रोवर्सी में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका की आने वाली फिल्म 'छपाक' को बॉयकॉट करने की अपील की जा रही है. इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक पुराना इंटरव्यू भी तेजी से वायरल हो रहा है.
इस इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा है कि वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हैं. दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में दूरदर्शन को दिए इंटरव्यू में ये बयान दिया था. दीपिका ने उस वक्त कहा था कि वो उम्मीद करती हैं कि एक दिन राहुल गांधी खुद देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे. इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से सवाल पूछा गया कि आप किस राजनेता से प्रभावित हैं तो उन्होंने कहा था, 'मैं राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं जानती हूं, लेकिन जो थोड़ा बहुत देखती हूं उसके हिसाब से राहुल गांधी जो कर रहे हैं हमारे देश के लिए, वह एक क्लासिक उदाहरण है.
दीपिका ने कहा था कि नौजवान जो हमारे देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, और उम्मीद है कि एक दिन वे खुद प्रधानमंत्री बन जाएंगे.' दीपिका पादुकोण से जब पूछा गया था कि क्या आप चाहती हैं राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएं? तो उन्होंने कहा था, 'जी बिल्कुल.' दीपिका ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी युवाओं के साथ बहुत कनेक्ट होते हैं. उनकी सोच ट्रेडिशनल होने के साथ फ्यूचरिस्टिक भी है और हमारे देश के लिए बह बहुत जरूरी है.'