ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / दीपिका के साथ फिल्म बनाना चाहते थे ऋषि कपूर, इच्छा रह गई अधूरी

दीपिका के साथ फिल्म बनाना चाहते थे ऋषि कपूर, इच्छा रह गई अधूरी

30-Apr-2020 11:39 AM

DESK: ऋषि कपूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म बनाना चाहते थे. इसको लेकर उन्होंने घोषणा भी कर दी थी. दीपिका और ऋषि कपूर ने इस फिल्म के बारे में लोगों को जानकारी दी थी कि दोनों साथ में फिल्म द इंटर्न में काम करेंगे. लेकिन उनकी इच्छा अधूरी रह गई. 

 लीड रोल करना चाहते थे कपूर

दीपिका के साथ फिल्म में वह लीड रोल करने वाले थे. इसको लेकर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी. उन्‍होंने ट्विटर अकाउंट पर फिल्‍म से संबंधित एक फोटो डाली थी. इसके साथ उन्होंने लिखा था कि मैं दीपिका पादुकोण के साथ एक 'द इंटर्न' के भारतीय रूप की यात्रा की ओर बढ़ रहा हूं. इसको लेकर दीपिका भी काफी उत्साहित थी. दोनों इससे पहले भी लव आज कल फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था. इसके बारे में दीपिका पादुकोण ने बताया था कि द इंटर्न इंटीमेट और रिलेशनशिप पर बेस्‍ड फिल्‍म है, जो वर्कप्‍लेस के इर्द-गिर्द दिखती है. मुझे लगता है कि यह एक ऐसी कहानी है जो आज के सामाजिक और सांस्‍कृतिक वातावरण के आसपास है. 

मुंबई में हुआ निधन

 बॉलीवुड के सीनियर एक्टर ऋषि कपूर का आज मुंबई में निधन हो गया. तबीयत खराब होने के बाद उनको एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. 67 साल के ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे. पिछले साल अमेरिका में एक साल रहकर अपना इलाज कराया था. ठीक होने के बाद वह मुंबई लौट आए थे. मुंबई आने के बाद ऋषि कपूर ने कहा था कि पहले से मैं खुद को फिट महसूस कर रहा हूं. लेकिन अचानक बुधवार की रात उनकी तबीयत खराब हो गई थी.