ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर समेत इन चार अभिनेत्रियों को समन जारी, जल्द पूछताछ के लिए बुला सकती है NCB

23-Sep-2020 05:38 PM

DESK : सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मिस्ट्री का मामला अब बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन तक पहुंच गया है. इस मामले में NCB पूछताछ में जुटी हुई है. गौरतलब है कि इस मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती अभी जेल में हैं और रिया के बयान के आधार पर कई अन्य अभिनेत्रियों पर भी गाज गिर गई है. ड्रग्स कनेक्शन में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह अब NCB के रडार पर आ गई हैं. अब कभी भी NCB की टीम इन चार अभिनेत्रियों को पूछताछ के लिए बुला सकती हैं. और चूंकि समन जारी हुआ है तो हर हालत में सभी चार अभिनेत्रियों को NCB के सामने हाजिर होना ही पड़ेगा. 


इन चारों अभिनेत्रियों को आज NCB ने समन भेज दिया है. जल्द ही इनसे ड्रग्स मामले में पूछताछ की जाएगी. आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने एसीबी से पूछताछ के दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 25 लोगों को नाम लिया था. ऐसे में अब एनसीबी इस मामले को पूरी तरह से सुलझाने के लिए जांच में जुटी गई है.


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े इस ड्रग्स मामले में अब तक 16 गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शॉविक चक्रवर्ती प्रमुख हैं. दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कबूल कर चुके हैं. इस बीच एनसीबी की एक टीम ने लोनावाला में उस हैंगआउट बंगले की तलाशी ली. खबर है कि वहां कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो नशे के आरोप की पुष्टि करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं अब बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों का नाम भी ड्रग्स एंगल में सामने आ रहा है. इनमें से चार अभिनेत्रियों को NCB ने आज समन भी जारी कर दिया है.