बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Feb-2020 01:51 PM
BAXAR: बक्सर से क्राइम की हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. डायन का आरोप लगाकर पति-पत्नी की बुरी तरह से पिटाई की गई है. झोलाछाप डॉक्टर ने डायन के आरोप में दम्पति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है. पिटाई से पत्नी का हाथ टूट गया वहीं पति बेहोश होकर गिर गया. दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना राजपुर थाना इलाके के तियरा गांव की है. परिजनों के मुताबिक गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर ने घर में घुसकर दंपत्ति की पिटाई की है. दोनों पर डायन का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों के साथ डॉक्टर..दंपत्ति के घर आ धमका, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर डॉक्टर ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.
पिटाई से जख्मी पत्नी ने बताया कि वो गांव में एक छोटा सा किराना दुकान चलाकर अपना गुजारा करते हैं. जब वो घर में थे तभी अचानक गांव के कुछ लोगों के साथ झोलाछाप डॉक्टर आ धमका और जमकर मारपीट करते हुए बुरी तरह से दोनों की पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद पीड़ित का पैसा और अन्य सामान छीनकर वो चला गया.